मध्य प्रदेश सरकार बेचेगी सस्ता गेहूं और चावल
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री पारस जैन ने गुरुवार को कहा कि आम उपभोक्ता को बढ़ती महंगाई से राहत देने और मुनाफाखोरों पर लगाम कसने के प्रयास जारी है। उसी क्रम में गुरुवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई, जिसमें आम घरों में उपयोग में आने वाले गेहूं तथा चावल के आधार पर चयन कर सस्ते गेहूं और चावल बेचने का निर्णय लिया है। यह योजना 12 नवंबर को भोपाल में शुरू होगी।
म्ांत्री के साथ हुई बैठक में ही दर तय कर दी गई। गेहूं 13 रुपये 50 पैसे और चावल 17 रुपये 40 पैसे प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। दलाल और मुनाफाखोर इसका लाभ न उठा पाएं, इसलिए गेहूं को 5 से 50 किलो तक के पैक में बेचा जाएगा। साथ ही अधिकतम 50 किलो ही गेहूं दिया जाएगा।
सस्ता गेहूं और चावल राज्य आपूर्ति निगम और प्रियदर्शिनी उपभोक्ता भंडारों के आउटलेट से बेचा जाएगा। आपूर्ति की जिम्मेदारी भारतीय खा़द्य आपूर्ति निगम और राज्य आपूर्ति निगम की होगी। कुछ दिनों बाद इस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications