पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सहित 2 लोगों की हत्या
पुलिस के अनुसार अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह गुरुवार को अपने सहयोगी संजय सिंह के साथ एक मोटरसाइकिल से पटना से अपने स्थायी घर परसा थाना क्षेत्र में पोखरपुर जा रहे थे। इसी दौरान सरायवक्श गांव के नजदीक तीन लोगों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
सारण के पुलिस उपाधीक्षक आऱ क़े कर्ण ने बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी भेल्दी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि रवि प्रकाश पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे। उल्लेखनीय है कि रवि प्रकाश के पिता स्व़ प्रभात सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications