सरकार बचाने के लिए येदियुरप्पा की करीबी मंत्री इस्तीफा देने को तैयार
माना जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व असंतुष्टों से समझौते के लिए मुख्यमंत्री की करीबी माने जाने वाली ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री करंद्लाजे को हटाने पर विचार कर रहा है।
करंद्लाजे (44 वर्ष) ने आईएएनएस से कहा, "मैं सरकार बचाने के लिए इस्तीफा देने को तैयार हूं लेकिन किसी ने मुझसे ऐसा करने के लिए कहा नहीं है।"
असंतुष्टों का नेतृत्व कर रहे पर्यटन मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी और उनके बड़े भाई राजस्व मंत्री जी. करुणाकर रेड्डी सभी मंत्रालयों के कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए करंद्लाजे को निशाना बना रहे हैं।
असंतुष्टों का आरोप है कि करंद्लाजे दूसरे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करती हैं। हालांकि करंद्लाजे इस आरोप से इंकार करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications