उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार थमा

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि राज्य में एक लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 177 प्रत्याशी मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 49 लाख मतदाता 3680 मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट के अलावा प्रदेश विधानसभा की जिन 11 सीटों के लिये उपचुनाव होना है, उसमें शाहजहांपुर जिले की पूवायां, लखनऊ की लखनऊ पश्चिम, सुलतानपुर की इसौली, संत कबीर नगर की हैसर बाजार, कुशीनगर की पडरौना, वाराणसी की कोलअसला, जौनपुर की रारी, इटावा की इटावा सदर और भरथना, ललितपुर की ललितपुर सदर और झ्झांसी जिले की झांसी सीटें शामिल हैं।

इन उपचुनावो में सबकी निगाहें जिस सीट पर रहेंगी वह हैं फिरोजाबाद लोकसभा सीट जहां से समाजवादी पार्टी(सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल यादव पार्टी की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी राजबब्बर से है, जो उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

फिरोजाबाद सीट सपा सांसद अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। यादव ने कन्नौज और फिरोजाबाद दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी उनमें सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के लोकसभा पहुंचने से रिक्त भरथना विधानसभा सीट, लालजी टंडन के इस्तीफे से खाली लखनऊ पश्चिम सीट और केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के लोकसभा पहुंचने से रिक्त हुई झांसी विधानसभा सीट शामिल हैं।

सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के जौनपुर से सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से खाली हुई रारी विधानसभा सीट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस सीट पर उनके पिता राजदेव सिंह बसपा के उम्मीदवार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+