पंजाब और हरियाणा की धान खरीद 150 लाख टन से ऊपर
पंजाब ने अब तक 120 लाख टन धान की खरीद की है, वहीं हरियाणा 33 लाख टन धान खरीद चुका है।
पंजाब सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 140 लाख टन धान खरीद का है। राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर से आरंभ हुई धान की खरीद अगले महीने तक जारी रहेगी।
पूरे पंजाब में करीब 1,600 अनाज मंडियों में आए धान का 98 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है।
हरियाणा के अधिकारियों को भी 40 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications