चिदम्बरम ने बुद्धदेव को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी
चिदम्बरम ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से बात की है। मैंने उनसे कहा है कि राजनीतिक हिंसा के कारण कुछ भी हो, कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार चली आ रही राजनीतिक हिंसा पर वह राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगेंगे। इसके जवाब में चिदम्बरम ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है, भले ही उसके पीछे कारण कुछ भी हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications