मुंबई में 26/11 हमले के स्थानों पर अब 'टेरर टूर'
शहर के पर्यटन अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार बिना लाइसेंस वाले कई गाइड और संचालक 'टेरर टूर' के लिए 1,500 रुपये से 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति वसूल रहे हैं।
टेरर टूर के लिए यात्रियों को चर्चगेट या छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) जैसी सुविधाजनक जगहों या उनके होटलों के पास से वातानुकूलित मिनी बसों या टैक्सियों में बैठाकर नरीमन प्वाइंट, कोलाबा और चौपाटी सहित उन सभी 13 स्थानों पर ले जाया जाता है, जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को हमला किया था।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में पंजीकृत मुंबई टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन की अध्यक्ष सेरेना फ्रैंकलिन ने कहा कि उन्होंने इस तरह के कथित पर्यटक भ्रमण के बारे में सुना है। परंतु इसे मान्यता नहीं है और अवैध संचालक इसे संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि करीब 150 आधिकारिक गाइडों के अलावा काफी अधिक गैर लाइसेंसी गाइड हैं। वे पर्यटकों को ठगते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications