अपहरण के मामले में 23 अमेरिकी नागरिकों को सजा
मिलान की एक अदालत ने 23 अमेरिकियों के अलावा दो इटली के एजेंटों को भी आठ वर्ष कैद की सजा सुनाई। इन लोगों पर छह वर्ष पहले मिस्र के मौलवी अबू उमर को अगवा करने का आरोप था।
अमेरिकी विदेश विभाग ने आदलत के इस फैसले पर निराशा जताई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता इयान कैली ने कहा, "अमेरिकी और इटली के नागरिकों के खिलाफ दिए गए फैसले से हम निराश हैं। इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications