मोबाइल हॉटलाइन से 5,000 से अधिक लोग मुस्लिम बने
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सऊदी अरब के दैनिक समाचार पत्र 'ओकाज' में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि देश रहने वाले विदेशी समुदायों में इस्लाम के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 12 भाषाओं में यह सेवा आरंभ की गई।
कोई भी गैर मुसलमान व्यक्ति जो इस्लाम में शामिल होने के बारे में सोचता है हॉटलाइन के माध्यम से अपनी भाषा और फोन नंबर के बारे में लिखित संदेश भेजकर मुस्लिम बन सकता है।
बाद में धर्मगुरु उस गैर मुस्लिम व्यक्ति को फोन कर इस्लाम से परिचित कराने का प्रयास करते हैं। यदि व्यक्ति रुचि दिखाता है तो धर्मगुरु उसे आगे भी फोन करते हैं। ओकाज की रिपोर्ट के अनुसार करीब 800,000 फोन कालों पर 12,000 सऊदी रियाद (32,000 डॉलर) खर्च हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications