मांस व्यापारियों ने 12 दिनों बाद अपनी हड़ताल खत्म की
दिल्ली के महापौर कंवर सेन के मुताबिक मांस व्यापारी व्यावहारिक रुप से जितनी जल्दी संभव होगा, गाजीपुर स्थित नए बूचड़खाने में अपना काम शुरु करेंगे।
महापौर ने कहा, "मांस व्यापारियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली है। हमने उनसे कहा है कि हम उनकी चिंताओं को लेकर गंभीर हैं और इस समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे।"
सेन ने आईएएनएस को बताया," मैं मांस व्यापारियों से 10 नवंबर को मिलकर उनकी समस्यायों पर चर्चा करुं गा।"
गौरतलब है कि पुराने बूचड़खाने को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और मांस व्यापारी संघ के साथ पांच साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 22 अक्टूबर को बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications