मप्र के गृहमंत्री खुद खोलेंगे शिकायतों का डिब्बा
म्ांत्री पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को उन्होंने कहा कि आम आदमी में सुरक्षा, अपराधियों में वर्दी का खौफ और नक्सलवाद सहित आतंकवाद की रीढ़ तोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उनकी कोशिश होगी कि आम आदमी थाने जाने से न डरे साथ ही उनमें पुलिस के प्रति मित्र का भाव बढ़े।
गुप्ता ने पीड़ित व्यक्ति की पीड़ा को जानने के लिए घर के बाहर एक डिब्बा लगाने का ऐलान किया है, इस डिब्बे को वे खुद ही खोलेंगे, इसके अलावा उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था के विकेंद्रीकरण का फैसला लिया है और महानिरीक्षक जिले स्तर पर जाकर जन सुनवाई करेंगे। गुप्ता खुद विभिन्न स्तरों पर जाकर सुनवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications