दिल्ली में डेंगू के रिकार्ड 26 नए मामले सामने आए
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.यादव ने कहा, "दिल्ली में गुरुवार को डेंगू के 26 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 464 तक पहुंच गई है।"
यादव ने आईएएनएस को बताया, "निजी अस्पतालों के बारे में जहां तक मैं जानता हूं वे डेंगू के मरीजों का परीक्षण करते समय सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "इसलिए डेंगू के जितने मामलों की संख्या हम बता रहे हैं वह सही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications