कानून एवं व्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार गंभीर : बिमान बोस
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा राज्य की कानून एवं व्यवस्था पर टिप्पणी के बाद बिमान बोस ने कहा, "कानून एवं व्यवस्था राज्य का मामला है। मैं सोचता हूं कि मेरी सरकार इसको गंभीरता से ले रही है।"
बिमान बोस ने कहा, "यदि राज्य सरकार किसी तरह की सहायता केंद्र सरकार से लेने का प्रयास करती है तो केंद्र को आगे आना चाहिए और मदद करनी चाहिए।"
गौरतलब है कि चिदंबरम ने गुरुवार को कहा था कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि हिंसा के लिए राजनीतिक उकसाव के माहौल में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications