खुर्शीद ने वंदे मातरम् के खिलाफ फतवे की आलोचना की
हैदराबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने वंदे मातरम् के खिलाफ जारी फतवे की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह कुछ लोगों द्वारा मुद्दे को उठाकर समस्या पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "इस मुल्क में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन कुछ लोग नई-नई समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि कुछ लोग इस मुद्दे को क्यों उठाना चाहते हैं।"
देवबंद में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के 30 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित कर मुसलमानों से वंदे मातरम् नहीं गाने को कहे जाने के बाद यह मामला जोड़ पकड़ता जा रहा है।
खुर्शीद ने कहा, "राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का मु़द्दा 50 साल पहले सुलझाया जा चुका था। अब इसे नए सिरे से उठाने की कोई जरूरत नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications