लश्कर के निशाने पर कुछ और भारतीय स्थल!

खुफिया एजेंसियों के अनुसार लश्कर के निशाने पर देहरादून स्थित दून स्कूल और मसूरी स्थित वूडस्टॉक स्कूल थे। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) से मिली खुफिया सूचना से पता चला था कि लश्कर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय को निशाना बना रहा है।

एफबीआई ने भारत पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार भारत पर लश्कर के हमले की साजिश के बारे में विस्तृत जानकारी उस समय मिलेगी जब भारतीय जांचकर्ता हेडली और राणा से पूछताछ करेंगे।

भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी इस मामले में अधिक जानकारी हासिल करने और पूछताछ की प्रक्रिया के लिए इस सप्ताह शिकागो पहुंचे थे और उनका शुक्रवार को लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन अब अन्य स्थलों पर हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद उनके कुछ दिन और वहां रहने का कार्यक्रम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+