सरकार प्रिंट मीडिया में एफडीआई बढ़ाने पर कर रही विचार : सोनी
यहां वार्षिक इंडिया पत्रिका कांग्रेस में सोनी ने कहा, "सरकार दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के साथ सलाह मशविरा कर प्रिंट मीडिया में एफडीआई की सीमा 26 फीसदी से बढ़कर 49 फीसदी करने के सुझाव का मूल्यांकन कर रही है।"
सोनी ने कहा कि भारतीय पत्रिका बाजार में विदेशी निवेशकों की बढ़ती इच्छा और विदेशी पत्रिकाओं के भारतीय संस्करण प्रकाशित करने को सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद मीडिया उद्योग को इन मुद्दों पर आपसी सहमति बनानी चाहिए।
इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय भारत के समाचार पत्रों के रजिस्ट्रार (आरएनआई) को अधिक अधिकार प्रदान करने का प्रयास कर रहा है ताकि जो गंभीर कंपनियां नहीं है उनके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications