कार बैटरी निर्माता चीन का सबसे धनी व्यक्ति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वांग की संपत्ति बढ़कर 39.6 युआन (5.8 अरब डॉलर) हो गई और वह 23 स्थान ऊपर आकर चीन के सबसे धनी व्यक्ति बन गए।
वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हेथवे के पिछले वर्ष बीवाईडी या बिल्ड योर ड्रीम के 10 प्रतिशत शेयर खरीदने की सहमति के बाद बीवाईडी का मूल्य बढ़ गया।
पिछले वर्ष फोर्ब्स की सूची के शीर्ष पर रहे ईस्ट होप समूह के अध्यक्ष लियु योंगजिंग 37.55 अरब युआन की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
लियु और उनके भाई ने वर्ष 1982 में 120 डॉलर के निवेश से अपना व्यवसाय आरंभ किया था। अब शंघाई स्थित ईस्ट होप कृषि उत्पादों और भारी रसायन उद्योग से जुड़ा है। इसमें 10,000 कर्मचारी हैं और वार्षिक उत्पादन करीब 30 अरब युआन से अधिक मूल्य का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications