झारखण्ड चुनाव के लिए राजद के 22 प्रत्याशियों की सूची जारी (लीड-1)
प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड में प्रथम चरण के तहत 30 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजद 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रहा है। पहले चरण की शेष आठ सीटों पर उसके गठबंधन के सहयोगी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।
लालू ने कहा, "हम अपने उम्मीदवारों की दूसरी और तीसरी सूची भी जल्द ही जारी कर देंगे।" उन्होंने कहा कि झारखण्ड विधानसभा के चुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए राजद ने धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठबंधन किया है।
लालू प्रसाद ने कहा कि उन्होंने गठबंधन में कांग्रेस और अन्य दलों को भी शामिल करने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications