गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 20 रुपये की वृद्धि
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि नया समर्थन मूल्य रबी फसल के लिए तय किया गया है जिसे वर्तमान मौसम में बोया जाएगा और वह 2010-11 में बाजार में आएगी।
मंत्रिमंडल के फैसले के मुताबिक पिछले साल की तुलना में गेहूं के समर्थन मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और यह अब 1100 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
इसी तरह जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 70 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 750 रुपये, चना का 30 रुपये बढ़ाकर 1760 रुपये कर दिया गया है।
सरकार ने कुसूम के फूल (सैफफ्लावर) के समर्थन मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि कर इसे 1680 रुपये क्विंटल कर दिया है। अन्य रबी फसलों के समर्थन मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications