गुडगांव में जल आपूर्ति सुधारने के लिए 138 करोड़ रुपये मंजूर
जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे जल उपचार संयत्र को चंदू बुधेरा गांव के पास 274 एकड़ में स्थापित करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि इस संयत्र के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है और निर्माण कार्य अगले माह शुरू होगा।
हरियाणा सरकार ने गुड़गांव में विकास की गति को तेज करने और गुड़गांव की बढ़ती हुई जनसंख्या की जरुरतों को पूरा करने के लिए पिछले साल 320 करोड़ की लागत से दूसरे जल चैनल का निर्माण कार्य शुरू किया था। चैनल को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र चैनल के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications