भारत को लेकर चिंतित है पाकिस्तान : मुलेन
एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार बुधवार को वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मुलेन ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों के गढ़ दक्षिण वजीरिस्तान में 30,000 जवानों को तैनात किया है।
मुलेन ने कहा कि यह बहुत कठिन समय है और वे दुश्मन के इलाके के केंद्र में जा रहे हैं। परंतु पाकिस्तानी सेना प्रमुख और वहां के नेतृत्व को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा है।
मुलेन ने कहा कि दूसरी ओर पाकिस्तान की चिंता पूर्वी सीमा पर भारत को लेकर भी है। उन्होंने कहा, "यह चिंता एक रात में दूर नहीं होने जा रही।"
मुलेन ने कहा कि अल कायदा के आतंकवादी और सरगना पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाके में छिपे हुए हैं और वे अमेरिका तथा उसके सहयोगियों के लिए खतरा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications