फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने करजई को भ्रष्ट करार दिया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुचनर ने कहा, "करजई भ्रष्ट हैं। पर हमने उनको वैधता दी है, इससे नाटो अंतत: अफगानिस्तान छोड़ने की स्थिति में होगा।"

यद्यपि राष्ट्रपति पद के गड़बड़ियों से भरे चुनाव के बाद से अधिकांश पश्चिम की सरकारों का करजई से मोहभंग हो गया है लेकिन अब तक की यह उनकी सबसे कड़ी आलोचना है।

कुचनर ने कहा कि अफगानिस्तान में नाटो गठबंधन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम एक साथ काम कर रहे हैं और युद्ध के लिए जा रहे हैं लेकिन हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। यह शर्मनाक है।"

मुखर फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने अमेरिका की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "जहां भी अमेरिकी होते हैं, एक न एक समस्या शुरू हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "हमें सहयोगियों की तरह एक-दूसरे से बात करने की आवश्यकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+