प्रत्यक्ष कर संग्रह में 3.9 फीसदी का इजाफा
इस दौरान कारपोरेट क्षेत्र से हासिल कर 4.59 फीसदी बढ़कर 109,996 करोड़ रुपये हो गया जबकि व्यक्तिगत आय कर संग्रह में 2.87 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 63,195 करोड़ रुपये हो गया।
अप्रैल से अक्टूबर 2009 के बीच प्रतिभूति विनिमय कर (एसटीटी) 3.79 फीसदी बढ़कर 3,865 करोड़ रुपये हो गया।
कर विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "शुद्ध कर संग्रह में निम्न वृद्धि कर वापसी (टैक्स रिफंड) के 63.95 फीसदी बढ़कर 33,137 करोड़ रुपये तक पहुंचने के कारण हुई है।"
अक्टूबर में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 20,822 करोड़ रुपये रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications