आईसीआई के पूर्व प्रमुख ने भारतीय मूल की पत्नी से हवेली छोड़ने को कहा
मिलर स्मिथ और उनकी द्वितीय पत्नी व आईसीआई कंपनी की पूर्व सचिव देबजानी जैश ने अपनी शादी के एक साल बाद 2005 में 46 करोड़ रुपये में हवेली खरीदी थी।
अब वह चाहते हैं कि अदालत के आदेश में उनकी पूर्व पत्नी से यह हवेली छोड़ने के लिए कहा जाए ताकि इस हवेली को बेचा जा सके और इससे मिले लाभ को दोनों आपस में बांट लें। वर्तमान में इस हवेली की कीमत 109 करोड़ रुपये है।
मिलर स्मिथ ने एक अदालत से बुधवार को कहा कि उनके सामने लंदन के निकट केंसिंगटन स्थित सम्पत्ति को बचाए रखने के लिए प्रतिमाह गिरवी के 21 लाख रुपये देने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए।
'हिंदुस्तान लीवर' के पूर्व अध्यक्ष और आईसीआईसीआई के 'वनसोर्स' के पूर्व निदेशक ने पिछले साल अपना घर छोड़ दिया था जबकि उनकी पत्नी यहीं रह रही हैं।
देबजानी के वकील जॉन विल्सन ने स्मिथ द्वारा पट्टे पर ली गई एक सम्पत्ति का हवाला देते हुए कहा है कि वह गिरवी की रकम चुकाने में सक्षम हैं। अदालत ने यह भी सुना है कि स्मिथ की एक साल की आय एक करोड़ पाउंड है।
करोड़ों के मालिक 69 वर्षीय स्मिथ ने पिछले महीने अपनी 44 वर्षीय पत्नी को तलाक दे दिया था।
मिलर स्मिथ लंदन स्थित एशिया और ब्रिटेन के बीच 'व्यापार, कूटनीति और सांस्कृतिक संपर्क' के केंद्र 'एशिया हाउस' के भी अध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications