टैक्टर-ट्राली पलटने के मामले में जांच का आदेश
ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार शाम को पलट गई थी जिसमें 26 छात्र बाल-बाल बच गए थे। इस दुर्घटना में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई थी।
रोपड़ के पुलिस अधीक्षक एल.के.यादव ने आईएएनएस को बताया, "इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली से न ले जाने का निर्देश भी दिया गया है। हम जांच करेंगे कि इन छात्रों को कैसे ट्रैक्टर-ट्राली पर भेजा गया था।"
पुलिस के अनुसार उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूल के छात्र बुधवार शाम एक फिल्म देखकर लौट रहे थे। बच्चे जिस वाहन पर सवार थे वह तीव्र मोड़ पर पलट गया था जिसके बाद घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अभिभावकों ने इस घटना के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications