मधु कोड़ा मामले की निष्पक्ष जांच हो : लालू
पटना में अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि मधु कोड़ा के मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जो कोई भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
लालू ने पिछले दिनों चंडीगढ़ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में कहा कि इसके लिए पुलिस दोषी है। उन्होंने प्रश्न किया कि सुरक्षा में लगे लोग अगर उस एंबुलेंस को जाने देते तो, आखिर क्या हो जाता।
लालू ने दावा किया कि राज्य में सभी दलों के लोगों का रूझान एक बार फिर राजद की तरफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न दलों के करीब 350 नेता अभी राजद में आने वाले हैं जिसकी सूची भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा वामपंथियों के गठबंधन की जीत पक्की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications