मोदी के स्वास्थ्य में सुधार
प्रधान स्वास्थ्य सचिव रवि सक्सेना के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य आयुक्त मुकेश पुरी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण नहीं पाया गया है लेकिन सक्सेना के संपर्क में रहने के कारण उन्हें भी निगरानी में रखा गया है। राज्य के 11 शीर्ष अधिकारियों को स्वाइन फ्लू के संदेह में विशेष निगरानी में रखा गया है। सक्सेना की तबीयत में सुधार है और पुरी का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
गौरतलब है कि मोदी के पिछले हफ्ते रूस की यात्रा से लौटने के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कनिष्ठ कर्मचारियों तक और मोदी के साथ रूस गए शीर्ष उद्योगपतियों के शिष्टमंडल के सदस्यों की जांच की गई है।
मुख्य सचिव डी. राजगोपालन और प्रधान सचिव ऊर्जा एस. जगदीशन कुछ दिन विशेष निगरानी में रहने के बाद गुरुवार को कार्यालय लौट आए।
गुजरात में अबतक स्वाइन फ्लू से 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एच1एन1 के 300 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications