थेक्कडी के 35 दिन बाद केरल में एक और नौका हादसा
अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि यहां से 400 किलोमीटर दूर स्थित मलाप्पुरम जिले के एरीकोड गांव में यह हादसा हुआ था। इस नौका में बच्चे स्कूल से घर के लिए लौट रहे थे। नौका उन्हें एक किनारे से दूसरे किनारे पर ले जा रही थी।
राजस्व मंत्री के. पी. राजेन्द्रन ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 14 जिलाधीशों को राज्य में चल रही नौका सेवाओं की एक रिपोर्ट तत्काल तैयार करने के लिए कहा है।
थेक्कडी झील में हुए नौका हादसे के मात्र 35 दिन बाद यह हादसा हुआ है।
यद्यपि राज्य सरकार की पुलिस ने थेक्कडी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इस समय वे सभी लोग जमानत पर हैं और चूंकि वह नौका सरकार द्वारा संचालित केरल पर्यटन विकास निगम की थी इसलिए हादसे के वास्तविक दोषी को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. टी. थॉमस ने आईएएनएस से कहा, "हमने कई एक जैसे हादसे देखें जबकि इनकी न्यायिक र्पिोटें कम हैं।"
थॉमस ने कहा, "इस समय यह आवश्यक है कि राज्य सरकार त्वरित रूप से एक अध्ययन करवाए जिसमें जहाजरानी विशेषज्ञों का एक दल जल यातायात के विभिन्न तरीकों का अध्ययन करे। एक बार जब ऐसा हो जाएगा तो यह सरकार पर है कि वह दुर्घटनाओं को नजरअंदाज न करते हुए इन्हें रोकने के लिए विशेषज्ञों की राय पर अमल करे।"
एक पूर्व पंचायत अध्यक्ष ने आईएएनएस से कहा कि यह पंचायती राज अधिनियम के जटिल नियम हैं जो इस दिशा में खासकर नौकायान के क्षेत्र में कोई कदम उठाने से रोकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications