संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान में तैनात कर्मचारियों को अन्य जगहों पर भेजेगा (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार काबुल में संयुक्त राष्ट्र गेस्ट हाउस पर आतंकवादी हमले के एक हफ्ते से अधिक वक्त गुजर जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत काई एडी ने गुरुवार को काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे देशी और विदेशी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर भेजने से अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र का काम प्रभावित नहीं होगा।

एडी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने यह कदम 28 अक्टूबर को काबुल में संयुक्त राष्ट्र गेस्ट हाउस पर हुए हमले के मद्देनजर उठाया गया, जिसमें पांच विदेशी कर्मचारी और तीन अफगान नागरिक मारे गए थे। उस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता एड्रीन एडवर्ड्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने 600 कर्मचारियों को अन्य जगह भेजेगा, जिसमें 300 विदेशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 5,500 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी तैनात हैं, जिसमें 1,000 विदेशी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+