शेयर बाजारों में तेजी, 152 अंक उछला सेंसेक्स (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 151.77 अंकों (0.95 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,063.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,092.38 के ऊपरी और 15,564.89 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसक्स 14.0 अंकों की मामूली बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 54.75 अंकों (1.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,765.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,776.35 के ऊपरी और 4,610.60 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 53.90 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 121.04 अंकों (2.02 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,115.44 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 125.32 अंकों(1.82 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,013.85 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, रियल्टी, ऊर्जा और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.93 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.58 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.56 प्रतिशत और वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1827 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 841 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications