सफेदपोश डकैतों पर है मप्र सरकार की नजर : शिवराज
मुरैना में बुधवार को आयोजित सूचना और जगरूकता शिविर में चौहान ने कहा कि बीहड़ में रहने वाले डकैतों का तो पूरी तरह सफाया किया जा चुका है, अब सरकार की नजर सफेदपोश डकैतों पर है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि एवं उपकरण आदि वितरित किए। उन्होंने सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications