विप्रो ने यार्डले को खरीदा
यार्डले का एशिया, मध्य पूर्व, आस्ट्रेलिया और अफ्रीकी देशों में बड़ा बाजार है। विप्रो ने कहा कि उसने यार्डले को 4.55 करोड़ डॉलर में खरीदा है।
इससे पहले लॉरनामिड समूह ने वर्ष 2005 में यार्डले को प्रोक्टर एंड गैंबल कंपनी से खरीदा था।
उल्लेखनीय है कि 239 वर्ष पुरानी यार्डले निजी उपयोग की वस्तुओं का निर्माण करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications