अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा की तलाश में जुटी हुंडई
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ब्रिकी एवं मार्केटिंग) अरविंद सक्सेना ने आईएएनएस को बताया, "हमें विभिन्न तरह की कुशलता और अनुभव वालों की जरूरत है। हम किसी भी देश के लोगों को अपने साथ जोड़ सकते हैं बशर्ते कि वह हमारी जरूरतों पर खरा उतरता हो।"
हुंडई लगभग 140 देशों में कारों का निर्यात करती है और उसका संयंत्र चेन्नई के निकट है। सक्सेना ने कहा कि कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की तलाश में हैं।
अब तक यह कंपनी मुख्य तौर पर भारतीय और दक्षिण कोरियाई लोगों को ही नौकरी देती रही है। सक्सेना ने कहा कि इस संबंध में कंपनी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल पत्रिका 'ऑटोमोटिव न्यूज' में एक विज्ञापन भी दिया गया है।
यह पूछे जाने पर कि हुडंई विदेशों में प्रतिभा की तलाश क्यों कर रही है तो उन्होंने कहा, "जो कारें भारत में बिकती हैं उनमें ज्यादातर की डिजाइन विदेशी पुर्जो से तैयार होती है। हम उन लोगों को अपने साथ रखना चाहेंगे जिन्होंने इनकी डिजाइन की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications