जल्द सुलझ जाएगा कर्नाटक विवाद : राजनाथ (लीड-1)
राजनाथ ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "जिस तरह से झारखण्ड में जनता दल (युनाइटेड) जद (यु)के साथ विवाद सुलझा लिया गया उसी तरह कर्नाटक विवाद भी जल्द सुलझ जाएगा।" उल्लेखनीय है कि भाजपा और जद (यु) झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं।
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने राजनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच डेढ़ से दो घंटे तक बैठक चली। इस मुलाकात के बाद ही राजनाथ ने विवाद के सुलझने का भरोसा जताया। इससे पहले येदियुरप्पा ने भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं वैंकेया नायडू और सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications