झारखण्ड में भाजपा और जद
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। झारखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल युनाइटेड जद (यु) में सीटों का बंटवारा हो गया है।
गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। झारखण्ड में भाजपा 67 और जद (यु) 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जद (यु) के साथ उनकी पार्टी का पुराना गठबंधन है और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
शरद यादव ने कहा कि झारखण्ड चुनाव में भ्रष्टाचार सबसे प्रमुख मुद्दा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications