सत्तासीन लोगों की सुनती है दिल्ली: लालू प्रसाद
राजद की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दल क्षेत्रीय दलों को हाशिए पर रखने का प्रयास करते हैं ताकि समाज के दबे-कुचले लोगों को सत्ता से दूर रखा जाए।
यादव ने कहा, "दिल्ली केवल सत्तासीन लोगों की बातें सुनती हैं। राजद जैसे छोटे दल ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिस कारण केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में बिहार का कोई भी प्रतिनिधि नहीं है।"
यादव ने कहा कि छोटे और क्षेत्रीय दलों को ताकतवर राष्ट्रीय दलों से सत्ता हासिल करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए। उन्होंने कहा बिहार में उन्हें, उत्तर प्रदेश में मायावती व मुलायम सिंह यादव को और महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे लोगों को हाशिए पर रखने का प्रयास किया जा रहा है।
यादव ने कहा कि संप्रग का एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम है, जिसका अनुसरण 2004 से 2009 तक किया गया लेकिन दूसरे कार्यकाल में 100 दिन से अधिक का कुछ भी लक्ष्य नहीं है।
यादव ने कहा, "परिणाम स्वरूप कीमतें आसमान छू रही है। बेरोजगारी सबसे अधिक बढ़ गई है, किसान किनारे हो गए हैं और आम आदमी तक स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा नहीं पहुंच पा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications