लोकसभा की एक और विधानसभा की 31 सीटों के लिए उपचुनाव की तैयारियां पूरी

उत्तर प्रदेश में 11, पश्चिम बंगाल में 10, केरल में तीन और राजस्थान, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो और की एक विधानसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम समाप्त हो जाएगा।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, "पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें उपलब्ध हैं और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।"

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली है। शनिवार को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने 30 अक्टूबर को पार्टी उम्मीदवार राज बब्बर के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया था जबकि उसी दिन अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के लिए एक साइकिल रैली निकालकर चुनाव प्रचार किया था।

उधर, पश्चिम बंगाल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु ने कांग्रेस समर्थकों से उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+