छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ दो घंटे तक चली।
पुलिस के अनुसार यह बीजापुर जिले में गंगलूर गांव के वन क्षेत्र में उस वक्त हुई पुलिस दल वहां तलाशी अभियान पर था।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने आईएएनएस को फोन पर बताया," दो घण्टे तक चली मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से मिले खून के निशान से ऐसा लगता है कि या तो कुछ नक्सली मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications