नेपाल में मणिपाल अस्पताल पर फिर हमला

काठमांडू, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मणिपाल समूह द्वारा नेपाल के पोखरा शहर में संचालित 'मणिपाल शिक्षण अस्पताल'ं पर फिर हमला हुआ है। इस वर्ष तीसरी बार इस अस्पताल पर हमला हुआ है।

अस्पताल द्वारा बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) को बंद किए जाने के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल पर हमला कर दिया। 'मणिपाल शिक्षण अस्पताल' नेपाल सरकार और मणिपाल समूह का संयुक्त उपक्रम है।

पश्चिमी नेपाल के प्रमुख शहर पोखरा में 700 बिस्तरों वाले 'मणिपाल शिक्षण अस्पताल' की स्थापना वर्ष 1998 में की गई थी। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने अपने दो चिकित्सकों पर हुए हमले के बाद ओपीडी को बंद कर दिया।

पश्चिमी नेपाल के सबसे बड़े इस अस्पताल पर इस वर्ष यह तीसरा हमला है। अस्पताल में ताजा हमला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब यहां एक मरीज की मौत हो गई।

तिलक खनाल नाम के एक मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें ईसीजी करवाने के लिए कहा।

तिलक अस्पताल के अपातकालीन सेवा विभाग में दाखिल हुए। सीने में दर्द बढ़ जाने के बाद उन्हें इंजेक्शन दिया गया। बाद में शौचालय में वह बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

मरीज के मौत के बाद अस्पताल में तिलक के परिजन और अन्य लोगों ने पथराव किया और ओपीडी के दो चिकित्सकों पर हमला भी किया। इसके बाद तिलक के परिजन मुआवजे, मृतक की पत्नी को अस्पताल में नौकरी और उनके बच्चे को मुफ्त पढ़ाई की मांग करने लगे।

इसके बाद चिकित्सकों ने हमले के विरोध में ओपीडी बंद कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+