'प्रवासी परिंदों की उड़ान रोक रहा है पाक सेना का अभियान'
सिंध वन्यजीव विभाग (एसडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का मानना है कि सिंध में इन दिनों आने वाले अप्रवासी पक्षियों की संख्या में कमी आई है। अधिकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को इसकी बड़ी वजह बताया है।
एसडब्ल्यूडी के उपसंरक्षक गुलाम सरवर जमाली ने कराची में गुरुवार को समाचार पत्र 'द न्यूज' को बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ चल रही सेना की कार्रवाई ने पक्षियों के स्वाभावित रास्तों को प्रभावित किया है।
जमाली ने कहा, "पक्षियों का मार्ग प्रभावित हुआ है और इस वजह से वे दूसरी जगह जाने को मजबूर हुए हैं।"
गौरतलब है कि साइबेरिया से पक्षी 4,500 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करके दक्षिण एशिया पहुंचते हैं और यहां के विभिन्न जलाशयों का रुख करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications