सिख विरोधी दंगे पर जरनैल सिंह की किताब का लोकार्पण कल
वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं मिलने के बारे में पूछे गए सवाल पर सवाल नहीं मिलने के विरोध में सिंह ने गृह मंत्री पर जूता उछाला था। उनकी किताब 'कब कटेगी चौरासी' का लोकापर्ण शुक्रवार को किया जाएगा।
इस पुस्तक को पेंग्विन प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। पुस्तक के बारे में सिंह ने आईएएनएस से कहा, "इस किताब के जरिए मैंने 1984 के सिख दंगों की साजिश का खुलासा किया है। यह राज्य प्रायोजित नरसंहार था। यह किताब दंगा पीड़ित परिवारों द्वारा गुजारे 25 साल की अनकही कहानी है।"
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जूता फेंकने को लेकर उन्हें उकसाए जाने के कारणों के साथ खत्म हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications