'भारतीय और पाकिस्तानी फैशन में बहुत कम फर्क'

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी डिजाइनर हुमा अदनान का कहना है कि भारतीय और पाकिस्तानी फैशन में बहुत थोड़ा सा फर्क है। हुमा ने देश के फैशन उद्योग में डिजाइनर पति आमिर अदनान से अलग अपनी एक पहचान बनाई है।

हाल ही में एक दौरे पर भारत आईं हुमा ने आईएएनएस से कहा, "यदि आप इन दो देशों की पोशाकों को नजदीक से देखें तो आपको एहसास होगा कि उनके शिल्प में बहुत अधिक अंतर नहीं है। ये केवल रंगों और धागों का फर्क होगा। आखिर ये क्षेत्र समान ही हैं।"

उन्होंने कहा, "शिल्प बहुत हद तक समान है, कढ़ाई भी समान है। अंतर केवल इतना है कि क्षेत्र और लोगों के आधार पर उन्हें अलग-अलग तरह से एक साथ रखा जाता है। आप कह सकते हैं कि यह केवल एक अंदाज का फर्क है।"

दुबई में बसीं हुमा अपने ब्रांड 'फंकएशिया' को भारतीय बाजार में पेश कराने के लिए 'एचडीआईएल इंडिया काल्चर वीक' के दौरान यहां आई थीं। उन्होंने विभिन्न फैशन खुदरा विक्रेताओं के साथ मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, "मैं यहां के लोगों की भावनाओं से जुड़ सकती हूं इसलिए मैं अपने उत्पाद को भारतीय बाजार में उपलब्ध करना चाहती थी। दुर्भाग्य से नियमों के मुताबिक मैं अपना विशेष बुटीक यहां नहीं खोल सकती हूं इसलिए फैशन स्टोर के माध्यम से खुदरा बिक्री करना ही अच्छा विकल्प है।"

उन्होंने कहा, "भारतीयता के हिसाब से मुझे अपनी पोशाकों में कोई परिवर्तन नहीं करना पड़ा है क्योंकि हमारी पोशाकें भी यहां जैसी ही होती हैं। मुख्य फर्क यही है कि हमारे यहां पोशाकों के साथ पटियाला अधिक और चूड़ीदार बहुत कम चलते हैं।"

हुमा ने फैशन का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है। उन्होंने पाकिस्तानी डिजाइनर आमिर से विवाह के बाद ही फैशन की बारीकियां सीखी हैं। आमिर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के वस्त्र डिजाइन किए हैं।

हुमा निकट भविष्य में भारत के प्रमुख फैशन समारोह 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) में हिस्सा लेने की उम्मीद करती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+