अफगानिस्तान में तैनात कर्मियों की सुरक्षा को लेकर संयुक्त राष्ट्र चिंतित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार काबुल में संयुक्त राष्ट्र गेस्ट हाउस पर आतंकवादी हमले के एक हफ्ते से अधिक वक्त गुजर जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।
संयुक्त राष्ट्र के बयान में कहा गया है कि वह अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे देशी और विदेशी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहा है। यह कदम 28 अक्टूबर को काबुल में हुए हमले के मद्देनजर उठाया गया।
सूत्रों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अपने अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों को देश के भीतर या देश के बाहर भेजेगा। बयान में कहा गया है कि इस निर्णय को तत्काल लागू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications