खाद्यानों की कीमत में 13 फीसदी की वार्षिक वृद्धि
इसी तरह दालों के सूचकांक में 23.44 फीसदी, अन्य अनाजों में 11.15 फीसदी और मांस, अंडा व पोल्ट्री सूचकांक में 25 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।
उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमत में तीन फीसदी, गेहूं और बाजरा की कीमत में दो-दो फीसदी और मसाले, मिर्च और चना की कीमतों में एक-एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
यद्यपि, इस दौरान मछली की कीमत में तीन फीसदी, सब्जी और फल की कीमत में दो फीसदी और बाजरा और ज्वार की कीमत में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
गैर खाद्य प्राथमिक वस्तुओं के तहत कच्चे सिल्क की कीमत में छह फीसदी और कच्चे रबड़ की कीमत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
सप्ताह के दौरान ईंधन, बिजली और स्नेहक सूचकांक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
पिछले दिनों आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समूह के फैसले के मुताबिक विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों को लेकर साप्ताहिक सूचकांक जारी नहीं किया जाएगा लेकिन प्राथमिक वस्तुओं व ईंधन सूचकांक जारी होता रहेगा।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित पूर्ण आंकड़े को मासिक आधार पर जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications