नक्सलियों ने निजी कंपनी का गेस्टहाउस उड़ाया

नक्सलियों ने मलकानगिरी, कोरापुट और रायगड़ा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों की तैनाती के खिलाफ मंगलवार से ही यहां दो दिवसीय बंद का आह्वान कर रखा है।

नक्सलियों ने मंगलवार रात एस्सार स्टील के गेस्टहाउस में बारूदी सुरंग का विस्फोट किया जिसमें गेस्टहाउस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक सत्यव्रत भोई ने कहा, "मंगलवार रात एस्सार स्टील के एक गेस्टहाउस में कुछ नक्सलियों ने बारूदी सुरंग का विस्फोट किया। गेस्टहाउस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नक्सलियों ने वहां रखे फर्नीचरों को भी तोड़ दिया।"

खबरों में कहा गया है कि नक्सलियों ने हमला करने बाद कंपनी के दो इंजीनियरों को अगवा कर लिया। परंतु पुलिस ने इससे इंकार किया है।

भोई ने कहा, "यह अफवाह है। पहले सूचना थी कि दो इंजीनियरों का अपहरण कर लिया गया है। हमने जांच की और पाया कि यह अफवाह थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+