जयपुर में अग्निकांड प्रभावित गांवों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति

संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता एवं जिला कलक्टर कुलदीप रांका ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पेयजल या चिकित्सा के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रीको सीतापुरा क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सूचना दी जा सकती है।

133 रोगियों की चिकित्सा:

रांका ने बताया कि मोबाइल चिकित्सा दलों ने सोमवार को ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, बलरामपुरा, बोरिया की ढाणी, धावणिया की ढाणी, गोविन्दपुरा, इन्द्रपुरा व बिमलपुरा आदि गांवों को दौरा किया और घर-घर जाकर चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराई। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी 2स्टेटिक चिकित्सा दलों के अतिरिक्त मोबाइल दल प्रभावित क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा सुलभ कराएंगे।

सहायता राशि का वितरण प्रारम्भ:

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अग्निकांड से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का सांगानेर तहसील के पटवारियों के दल द्वारा सर्वेक्षण कराया गया था और इस सर्वेक्षण के दौरान गांवों में कुल ढांचे क्षतिग्रस्त पाये गये एवं कुल लाख रूपये की क्षति का आंकलन किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को सम्बन्धित व्यक्तियों को सहायता राशि का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया।

रांका ने बताया कि सहायता राशि वितरण के लिए जेडीए उपायुक्तों की देखरेख में दल गठित किये गये है। इन दलों में कनिष्ठ अभियंता एवं पटवारियों को शामिल किया गया है। इन दलों ने मंगलवार को सहायता राशि का वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया है एवं यह कार्य 2 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है। सहायता राशि का भुगतान करते समय क्षतिग्रस्त ढांचों व सहायता राशि वितरण कार्य की वीडियोग्राफी करवायी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+