हिमाचल में सतर्कता-जागरूकता सप्ताह आरम्भ
उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जीवन के हर क्षेत्र से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फैंकने में सरकार को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा सम्बन्धित संगठनों की प्रतिष्ठा को हर कीमत पर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग किसी भी संगठन की बहुमूल्य निधि होते हैं और लोगों को मूल्य आधारित सेवाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम बिना किसी भय से पूरी निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करें ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications