कर्नाटक में भाजपा का संकट बरकरार (राउंडअप)

राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में दिन भर चली चर्चा के बाद संकेत किया कि अभी संकट का समाधान नहीं हो पाया है।

सिंह उस समय नाराज हो उठे जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि क्या येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

नेतृत्व परिवर्तन और समस्या के समाधान के बारे में पूछे जाने पर स्वराज ने कहा, "बातचीत जारी है। अभी हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।"

दूसरी ओर बागी मंत्रियों (पर्यटन मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी और उनके बड़े भाई राजस्व मंत्री जी.करुणाकरण रेड्डी) के गढ़ बेल्लारी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए येदियुरप्पा ने भी अपने तेवर तीखे बनाए रखे।

येदियुरप्पा ने विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टार पर रेड्डी बंधुओं को बरगलाने का आरोप लगाया।

इधर दिल्ली में जनार्दन रेड्डी ने तथा बेंगलुरू में करुणाकरण रेड्डी ने मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी द्वारा येदियुरप्पा के समर्थन को खारिज कर दिया है।

दोनों मंत्रियों ने दावा किया है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा के भविष्य का अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

करुणाकरण रेड्डी से जब पूछा गया कि राजनाथ सिंह के बयान के बाद क्या उनकी मांग में कोई बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा, "उन्होंने (राजनाथ) हमें तो ऐसा कुछ नहीं बताया है। यह सब मीडिया की उपज है।"

जनार्दन रेड्डी ने भी वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद ठीक इसी तरह की बात कही।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा था येदियुरप्पा ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके बावजूद असंतुष्ट खेमे के नेता अभी तक दिल्ली में जमे हुए हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

विद्रोही तेवर अपनाए मंत्रियों व विधायकों के गुट का नेतृत्व कर रहे राजस्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने इसी क्रम में मंगलवार सुबह वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "यदि मामला सुलझ चुका होता तो मैं आज सुषमा स्वराज से मुलाकात करने क्यों आता।"

दूसरी ओर मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा है कि वह पांच-छह नवंबर को नई दिल्ली जाएंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित उत्तरी कर्नाटक में पुनर्वास कार्य के लिए केंद्रीय कोष के मुद्दे को लेकर वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

इस बीच येदियुरप्पा से नाराज बताए जा रहे ऊर्जा मंत्री के.एस.ईश्वरप्पा केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए हैं।

ईश्वरप्पा ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "पार्टी में समस्या पैदा हो गई है। हम उस समस्या के जल्द समाधान के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली जा रहे है।" ईश्वरप्पा के साथ पार्टी विधायक व प्रवक्ता सी.टी.रवि भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+