शिक्षक पर छात्रा की निर्वस्त्र तस्वीर खींचने का आरोप
घटना जिले के महमूदपुर पैठ गांव स्थित स्वामी हरिहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की है। जहां स्कूल के शिक्षक राजेश शुक्ला (40) पर आरोप है कि उसने स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा के साथ जबरन इस कृत्य को अंजाम दिया।
घटना के विरोध में बुधवार सुबह अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया।
स्थानीय थाना-प्रभारी एफ. ए. पुंढीर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के पिता ने मंगलवार रात आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस बाबत स्कूल के दूसरे शिक्षकों से पूछताछ की गई है।
शिकायत में पीड़िता ने कहा कि शिक्षक ने पाठ्यक्रम के बारे में समझ्झाने के लिए मुझे खाली कक्षा में बुलाया और वहां छेड़खानी की। इतनी ही नहीं मुंह खोलने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
उधर स्कूल के प्रबंधक हरिहर बाबा ने बुधवार को वहां संवाददाताओं से कहा कि शिक्षक राजेश शुक्ला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications