कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की धूमल शिकायत
राज्य की रोहरू और ज्वाली विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान होगा।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख कौल सिंह ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "मुख्यमंत्री मतदाताओं को रिझाने के लिए घोषणाएं कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी मशीनरी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।"
ठाकुर ने कहा कि धूमल ने रविवार को पांच नए पॉलीटेक्निक खोलने का ऐलान किया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, "दोनों विधानसभा सीटों पर प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पर सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप है।"
उधर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष खिमी राम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "कांग्रेस मुद्दाविहीन दल है। जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए आधारहीन आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications